PILLSCHART.com

Home दवाई का चार्ट हिंदी में बनाएँ

दवाई का चार्ट हिंदी में बनाएँ

डॉक्टर की पर्ची को एक साफ़ चार्ट में बदलें — कौन सी दवाई, कितने बजे, कितने दिन। एक पेज पर प्रिंट करें और दीवार पर लगाएँ।

हिंदी में चार्ट बनाएँ
Free no sign-upOffline after first visit Private nothing leaves your deviceOne page guaranteed

हिंदी में पूरा चार्ट

चार्ट पर दिन, महीने, समय और निर्देश सब हिंदी में छपते हैं — सुबह, दोपहर, शाम, रात, और खाने से पहले या खाने के बाद। दवाई का नाम वैसे ही रहता है जैसा पर्ची पर लिखा है, ताकि दुकान पर दिखाने में कोई दिक़्क़त न हो.

घर के बुज़ुर्गों के लिए

समय बड़े अंकों में छपता है और साथ में सूरज या चाँद का निशान होता है, इसलिए पढ़ना आसान रहता है। हर ख़ुराक के आगे एक छोटा ख़ाना होता है — दवाई देने के बाद उसमें टिक कर दें, फिर दुबारा देने की ग़लती नहीं होगी.

ज़रूरत पड़ने पर वाली दवाई

बुख़ार या दर्द की दवाई जो सिर्फ़ ज़रूरत पड़ने पर लेनी है, वह नीचे अलग लाल पट्टी में छपती है — समय वाले चार्ट में नहीं। इससे कोई उसे रोज़ के हिसाब से नहीं देगा.

कितनी दवाई ख़रीदनी है

पॉकेट कार्ड पर पूरे कोर्स की मात्रा भी छपती है — कितनी गोलियाँ या कितने मिलीलीटर सिरप। दवाई की दुकान पर यही कार्ड दिखा दें, पूरा कोर्स एक साथ मिल जाएगा और बीच में दवाई ख़त्म नहीं होगी.

How to make one

  1. मरीज़ का नाम लिखें
  2. हर दवाई, समय और कितने दिन भरें
  3. पेपर चुनकर प्रिंट करें

Questions

क्या यह मुफ़्त है?

हाँ, पूरी तरह मुफ़्त। न रजिस्ट्रेशन चाहिए, न कोई शुल्क।

क्या डेटा कहीं जाता है?

नहीं। सब कुछ आपके अपने फ़ोन या कंप्यूटर में ही रहता है।

क्या अंग्रेज़ी में भी छाप सकते हैं?

हाँ, ऊपर भाषा बदलकर वही चार्ट अंग्रेज़ी में छापा जा सकता है।

A note on safety. PillsChart reproduces the schedule you type. It does not check doses or interactions. Always follow the instructions from your doctor or pharmacist, and check the printed chart against the prescription before anyone relies on it.

More chart guides

Ready to make your chart?

It takes about two minutes and prints on one page. Nothing you type leaves your device.

हिंदी में चार्ट बनाएँ